लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने के लिए पलिस पहंची। महिलाएं नाराजगी जता रही हैं वो हटने को तैयार नहीं है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस बिस्तर और तम्बू उठा ले गई है। उधर, एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कई लोग अनावश्यक रूप से खड़े थे और बाइक खड़ी कर रखी थी। इसे ही हटवाया गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को नहीं हटाया जा रहा है। सीएए के विरोध में प्रदर्शन 17 जनवरी को शुरू हुआ था, जोकि जिला प्रशासन के कड़े विरोध के बाद भी जारी है। सीएए के विरोध में प्रदर्शन 17 जनवरी को शुरू हुआ था, जोकि जिला प्रशासन के कडे विरोध के बाद भी जारी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस का नोटिस भेजा गया है। उनसे जल्द से जल्द घंटाघर का परिसर खाली करने को कहा गया है, अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। धारा 144 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा गया है।
लखनऊ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को हटाने पहंची पुलिस, महिलाओं ने जताई नाराजगी